ADVERTISEMENTREMOVE AD

साक्षी और बेटी जीवा ने मनाया धोनी का बर्थडे, वीडियो किया शेयर

धोनी ने अपनी वाइफ साक्षी और बेटी जीवा के साथ मनाया बर्थडे

Updated
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में एक रहे महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. इंग्लैंड में चल रहे वर्ल्ड कप के बीच सभी क्रिकेटर्स और उनके फैन उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं भेज रहे हैं. लेकिन धोनी की फैमिली यानी उनकी वाइफ साक्षी और बेटी जीवा ने रात के 12 बजते ही धोनी के साथ केक काटा.

धोनी के बर्थडे का केक काटने के दौरान साक्षी और जीवा के अलावा उनके कुछ खास दोस्त भी वहां मौजूद थे. साक्षी धोनी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें धोनी अपनी बेटी के साथ केक काटते हुए दिख रहे हैं.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

वीडियो के अलावा साक्षी ने कुछ फोटोज भी इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. साक्षी ने धोनी के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए हैप्पी बर्थडे लिखा.

View this post on Instagram

Happy Bday ❤️

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r) on

0

साक्षी ने धोनी के बर्थडे सेलिब्रेशन के बाद की एक और फोटो शेयर की है. जिसमें उनकी बेटी जीवा, धोनी और उनके खास दोस्त नजर आ रहे हैं. इस फोटो में धोने के चेहरे पर बर्थडे का केक लगा हुआ दिख रहा है.

View this post on Instagram

Happy Bday boy !

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r) on

ADVERTISEMENTREMOVE AD

रोहित शर्मा बोले- बस में काटेंगे केक

टीम इंडिया के उप कप्तान रोहित शर्मा से जब प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूछा गया कि वो धोनी के बर्थडे पर क्या कर रहे है? तो इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'हमारा पता नहीं है कि हम मैनचेस्टर जा रहे हैं या बर्मिंघम उसी हिसाब से बस ड्राइव में केक कटिंग होगा. आपको फोटो जरूर भेजेंगे.' इसके अलावा धोनी के लिए बर्थडे मैसेज वाले सवाल पर रोहित ने मजाकिया अंदाज में कहा कि बर्थडे है, बर्थडे में क्या बोला जाता है? हैप्पी बर्थडे... यही तो बोला जाता है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×