ADVERTISEMENTREMOVE AD

ये हैं नेवी की जांबाज महिला अफसर,जिन्होंने समंदर से नाप ली दुनिया

इंडियन नेवी की 6 जाबांज अफसरों ने वो कर दिखाया, जो वाकई में लोगों को हैरत में डाल दे.

Published
फीचर
2 min read
छोटा
मध्यम
बड़ा

क्या आपको कभी भी ऐसा कहा गया है कि आप कोई काम सिर्फ इसलिए नहीं कर सकते हैं, क्योंकि वो एक ‘आदमी का काम’ है ? अगर हां, तो समय आ गया है कि आप ऐसा कहने वालों का मुंह बंद कर दे. विश्व महिला दिवस के मौके पर हम आपको ऐसी महिलाओं की कहानियां सुनाते हैं, जिन्होंने पुरुषों के एकाधिकार वाले क्षेत्रों में न सिर्फ सफलता के झंडे गाड़े बल्कि कई पूर्व स्थापित सोच को भी बदलकर रख दिया और ‘स्त्री-ओ-टाइप’ की सोच को बुलंद किया.

कैमरा- सुमित बडोला

वीडियो एडिटर-दीप्ति रामदास

ADVERTISEMENTREMOVE AD

इंडियन नेवी की 6 जाबांज अफसरों ने वो कर दिखाया, जो वाकई में लोगों को हैरत में डाल दे. इन 6 जांबाज नेवी अफसरों ने 254 दिनों में पानी के जरिए पूरी दुनिया नाप दी. ये महिला अफसर हैं- कमांडर विजया, लेफ्टिनेंट कमांडर स्वाति, लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी, लेफ्टिनेंट कमांडर प्रतिभा जामवाल, लेफ्टिनेंट पायल और लेफ्टिनेंट कमांडर ऐश्वर्या बोद्दापति.

ये भी देखें-

मुंबई की महिला ट्रेन ड्राइवर से मिलकर आप कहेंगे, शाबाश प्रीति जी!

21 मई 2018 को जब भारतीय नौसेना की ये 6 महिलाएं ‘आईएनएसवी तारिणी’ से समुद्र में 8 महीने (254 दिन) की यात्रा पूरी कर गोवा के तट पर लौटीं थी. तब रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और नौसेना प्रमुख सुनील लांबा ने नौसेना की इन जाबांज महिलाओं का स्वागत किया था. इन महिलाओं ने 3 महासागर, 4 महाद्वीप और 5 देशों का सफर किया.

ये भी पढ़ें-

कैसे बनीं एनी दिव्या दुनिया की सबसे कम उम्र की बोइंग-777 पायलट?

इंडियन नेवी की 6 जाबांज अफसरों ने वो कर दिखाया, जो वाकई में लोगों को हैरत में डाल दे.

तारिणी के क्रू मेंबर्स में सिर्फ महिलाएं थीं , नेशनल जियोग्राफिक की डॉक्यूमेंट्री 'तारिणी' इन महिला अफसरों के सफर की पूरी कहानी दिखाई गई है. द क्विंट ने इनसे जाना आखिर कैसे इन्होंने 'जीत ली दुनिया’.

ये भी देखें-

मिलिए देश की इस महिला डिटेक्टिव से, जिन्हें हर घर की है खबर

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

0
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×