ADVERTISEMENTREMOVE AD

उमा भारती ने छुए प्रज्ञा ठाकुर के पैर, दोनों गले मिल खूब रोईं

उमा भारती और प्रज्ञा ठाकुर की भावुक मुलाकात

Updated
चुनाव
2 min read
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

केंद्रीय मंत्री उमा भारती और भोपाल से बीजेपी उम्मीदवार प्रज्ञा ठाकुर का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें उमा भारती प्रज्ञा ठाकुर के आंसू पोंछते हुए और उन्हें गले लगाती दिख रही हैं. इस वीडियो के अंत में उमा भारती प्रज्ञा ठाकुर क पैर भी छूती दिख रही हैं. इससे पहले उमा भारती के उस बयान की काफी चर्चा हुई थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि मैं प्रज्ञा के सामने मूर्ख किस्म की प्राणी हूं.

उमा भारती ने भी प्रज्ञा ठाकुर की तरह साध्वी के तौर पर राजनीति में एंट्री की थी. वो 1999 में भोपाल की उसी सीट से सांसद चुनी गईं थीं, जिससे प्रज्ञा ठाकुर चुनाव लड़ रही हैं.इसीलिए प्रज्ञा ठाकुर की तुलना उनसे की जा रही थी. जिसके बाद उमा भारती ने इस पर जवाब दिया
ADVERTISEMENTREMOVE AD

दोनों के बीच दिखी करीबी

मध्य प्रदेश में हुई प्रज्ञा ठाकुर और उमा भारती की मुलाकात में दोनों ही काफी भावुक नजर आईं. अपनी कार में बैठी प्रज्ञा को उमा भारती लगातार पुचकारती हुई नजर आईं. उमा ने प्रज्ञा के पैर छुए, जबकि वो प्रज्ञा ठाकुर से उम्र में काफी बड़ी हैं. उन्होंने इस दौरान कई बार प्रज्ञा को गले लगाया. दोनों पहले से ही करीबी मानी जाती हैं. उमा भारती जेल में भी प्रज्ञा ठाकुर को मिलने पहुंची थीं.

उमा भारती और प्रज्ञा ठाकुर की भावुक मुलाकात
मध्य प्रदेश में एक साथ नजर आईं प्रज्ञा और उमा भारती
(फोटो:PTI)
0

बाबा रामदेव ने भी की थी तारीफ

बाबा रामदेव ने भी प्रज्ञा ठाकुर की जमकर तारीफ की थी. उन्होंने कहा कि सिर्फ शक के आधार पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और कई सालों तक शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया गया. बाबा रामदेव ने कहा, उनके साथ किसी आतंकी जैसा व्यवहार किया गया. लेकिन वो कोई आतंकी नहीं बल्कि एक राष्ट्रवादी महिला हैं.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×