ADVERTISEMENTREMOVE AD

बिहार: NDA की लिस्ट जारी, किसका टिकट कटा, जानें 10 बड़ी बातें

बिहार एनडीए की पूरी लिस्ट यहां देखें

Updated
चुनाव
2 min read
छोटा
मध्यम
बड़ा

बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए एनडीए ने अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. यहां बीजेपी, जेडीयू और एलजेपी एक साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं. इस लिस्ट में बीजेपी ने अपने दो सांसदों का टिकट काट दिया है. बिहार में जेडीयू और बीजेपी 17-17 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. वहीं रामविलास पासवान की एलजेपी 6 सीटों पर चुनाव लडे़गी. इस लिस्ट की 10 खास बातें यहां जान लीजिए.

ADVERTISEMENTREMOVE AD
  1. बिहार की 40 लोकसभा सीटों के लिए एनडीए ने अपने 39 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है.
  2. पटना साहिब से शत्रुघ्न सिन्हा का टिकट काट दिया गया है उनकी जगह केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को टिकट मिला है.
  3. नवादा के मौजूदा सांसद गिरिराज सिंह को बेगूसराय से उम्मीदवार बनाया गया है.
  4. नवादा से गिरिराज सिंह की जगह एलजेपी के चंदन कुमार को टिकट दिया गया है.
  5. भागलपुर से शाहनवाज हुसैन का टिकट कट गया है, पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया है. भागलपुर से जेडीयू के अजय कुमार मंडल एनडीए के उम्मीदवार बने हैं.
  6. बक्सर सीट से बीजेपी के अश्विनी चौबे बने एनडीए उम्मीदवार.
  7. बिहार बीजेपी अध्यक्ष नित्यानंद राय को उजियारपुर लोकसभा सीट से बीजेपी ने टिकट दिया है.
  8. जमुई से लोकजनशक्ति पार्टी के नेता और रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान लड़ेंगे चुनाव.
  9. सारण से बीजेपी के राजीव प्रताप रूड़ी लड़ेंगे चुनाव
  10. हाजीपुर से एलजेपी के पशुपति पारस

ये भी पढ़ें- चुनाव 2019 | शत्रुघ्न का टिकट कटा, पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद

0

बिहार के एलजेपी उम्मीदवारों की लिस्ट

  1. वैशाली- वीणा देवी
  2. हाजीपुर- पशुपति पारस
  3. समस्तीपुर- रामचंद्र पासवान
  4. नवादा- चंदन कुमार
  5. जमुई- चिराग कुमार पासवान
  6. खगड़िया सीट से प्रत्याशी का ऐलान नहीं

बिहार के बीजेपी उम्मीदवारों की लिस्ट

  1. पश्चिमी चंपारण- डॉ. संजय जायसवाल
  2. पूर्वी चंपारण- राधा मोहन सिंह
  3. शिवहर-रमा देवी
  4. मधुबनी- अशोक कुमार यादव
  5. अररिया- प्रदीप सिंह
  6. दरभंगा- गोपाल जी ठाकुर
  7. मुजफ्फरपुर- अजय निषाद
  8. महाराजगंज- जनार्दन सिंह
  9. सारण- राजीव प्रताप रूड़ी
  10. उजियारपुर- नित्यानंद राय
  11. बेगूसराय- गिरिराज सिंह
  12. पटना साहिब- रविशंकर प्रसाद
  13. पाटलीपुत्र- राम कृपाल यादव
  14. आरा- राज कुमार सिंह
  15. बक्सर- अश्विनी कुमार चौबे
  16. सासाराम- छेदी पासवान
  17. औरंगाबाद- सुशील कुमार सिंह
ADVERTISEMENTREMOVE AD

बिहार के जेडीयू उम्मीदवारों की लिस्ट

  1. बाल्मीकि नगर- वैद्यनाथ प्रसाद महतो
  2. सीतामढ़ी- डॉ. बरूण कुमार
  3. झंझारपुर- राम प्रीत मंडल
  4. सुपौल- दिलेश्वर कमैत
  5. किशनगंज- महमूद अशरफ
  6. कटिहार- दुलाल चंद्र गोस्वामी
  7. पूर्णिया- संतोष कुमार कुशवाहा
  8. मधेपुरा- दिनेश चंद्र यादव
  9. गोपालगंज- डॉ. आलोक कुमार सुमन
  10. सिवान- कविता सिंह
  11. भागलपुर- अजय कुमार मंडल
  12. बांका- गिरिधारी यादव
  13. मुंगेर- राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह
  14. नालंदा- कौशलेंद्र कुमार
  15. कराकट- महाबली सिंह
  16. जहानाबाद- चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी
  17. गया- विजय कुमार मांझी

ये भी पढ़ें- विपक्ष का मिलना ‘महामिलावट’, तो मोदी जी BJP गठबंधन को क्या कहेंगे?

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×