ADVERTISEMENTREMOVE AD

‘दीपवीर’, ‘पिकनिक’ की शादी की रस्में और रिसेप्शन कब खत्म होंगे?

प्रियंका चोपड़ा- निक जोनास और दीपिका-रणवीर की शादी

Published
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

दो जोड़े, 2 शादियां, तीन रिसेप्शन और 200 कैमरे.. फिल्मस्टार की शादी है, इसलिए सब कुछ काफी फिल्मी है.

सोशल मीडिया से टीवी पोर्टल, सब जगह दीपिका 'भाभी' और प्रियंका 'दीदी' की शादी में रंगी हुई हैं. दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की इतनी रस्में और इतने रिसेप्शन हुए कि महीना भर लग गया और उनकी गिनती करना मुश्किल हो गया.

एक शादी खत्म हुई, तो अब प्रियंका और निक जोनास की शादी की रस्में और रिसेप्शन शुरू हो गए हैं. शादी ही 2 तरह के रीति रिवाजों से हुई. एक रिसेप्शन भी हो गया. अभी एक रिसेप्शन मुंबई में होगा, उसके बाद निक जोनास अमेरिका में भी रिसेप्शन देंगे.

इन सितारों ने तो अपनी शादी के फंक्शन ही दुनिया में घूम घूमकर किए. इस चक्कर में लगे हाथ हमने भी बैठे-बैठे दूर से दर्शन कर लिए. पूरब से लेकर पश्चिम तक एक ही शादी में सब देख लिया.

ADVERTISEMENTREMOVE AD
वैसे आमतौर पर लोग अपनी शादी में कितने फंक्शन करते हैं. मेहंदी, संगीत, शादी और रिसेप्शन, लेकिन भाई ये सिलेब्रिटीज की तो शादी के फंक्शन खत्म ही नहीं हो रहे हैं.

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी शादी की खबर को शुरुआत में तो छिपाया, लेकिन सोशल मीडिया पर ऐलान करते ही हंगामा मच गया. दीपिका के घर के बाहर फूल का एक पत्ता गिरा हो या रणवीर सिंह के घर में बल्ब टंगा हो, हर खबर चौबीसों घंटे लोगों के सामने थी.

दीपिका और रणवीर ने हल्दी से लेकर विदाई तक के लिए बेंगलुरु से इटली का सफर तय किया. बेंगलुरु में नंदी पूजा, मुंबई में हल्दी और इटली में शादी, जो 11 नवंबर को शुरू हुई और 15 तक चली. और फिर शुरू हुआ रिसेस्शन का सिलसिला.

प्रियंका चोपड़ा- निक जोनास और दीपिका-रणवीर की शादी
दीपिका  और रणवीर के रिसेप्शन के तस्वीर 
(AP Photo)  
21 नवंबर को दीपिका और रणवीर सिंह ने बेंगलुरु में अपना पहला रिसेप्शन दिया. 1 हजार किलोमीटर दूर मुंबई में 28 नवंबर को दूसरा रिसेप्शन.1 दिसंबर को दीपवीर ने एक और रिसेप्शन और शादी के फंक्शन खत्म हुए तो, बारी आ गई पिकनिक की.
प्रियंका चोपड़ा- निक जोनास और दीपिका-रणवीर की शादी

लेकिन चकाचौंध वाली एक शादी खत्म हुई, तो दूसरी शुरू हो गई प्रियंका और निक जोनास की.

दीपिका या अनुष्का, किसकी शादी का लहंगा सबसे महंगा?

0

प्रियंका-निक की शादी की रस्में जारी

देसी गर्ल ने दूल्हा विदेशी चुना और इस शादी के साथ हुआ पूरब और पश्चिम का मिलन. वैसे रस्मों के मामले में प्रियंका चोपड़ा तो दीपिका से काफी आगे निकलीं. शादी की रस्में निभाने के लिए प्रियंका ने अमेरिका और इंडिया के बीच इतने चक्कर लगा लिए, जितना हम लोग घर से किराना की दुकान के लगाते हैं.

प्रियंका करीब 2 साल से अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट की वजह से अमेरिका में रह रही हैं. वहीं उनकी और निक के प्यार की कहानी शुरू हुई. पारंपरिक तरीके से रोके की रस्म मुंबई में हुई और निक पूरे परिवार के साथ मुंबई आ गए.

प्रियंका चोपड़ा की शादी में आतिशबाजी, नाराज हो गए फैंस

प्रियंका चोपड़ा- निक जोनास और दीपिका-रणवीर की शादी
प्रियंका के रोका की रस्म की फोटो
(फोटो: ट्विटर/प्रियंका चोपड़ा)

मुंबई में रोके के बाद प्रियंका चोपड़ा फिर उड़कर पहुंच गईं न्यूयॉर्क, जहां यूरोपियन स्टाइल में ब्राइडल शॉवर भी किया. फिर मुंबई में प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने अपने घर पर निक और प्रियंका की शादी से पहले खास पूजा रखी.

मुंबई में रस्मों के बाद प्रियंका और निक की शादी की रस्मों का एक और सिलसिला शुरू हुआ जोधपुर के उम्‍मेद भवन पैलेस में. 30 नवबंर को मेहंदी, 1 दिसंबर को क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी और 2 दिसंबर को प्रियंका ने निक के गले में वरमाला डालकर हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लिए.

प्रियंका-निक की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, देखिए यहां

प्रियंका चोपड़ा- निक जोनास और दीपिका-रणवीर की शादी

दिल्ली में प्रियंका का रिसेप्शन

जोधपुर में 3 दिनों तक रस्में निपटाने के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक ने देश की राजधानी दिल्ली में रिसेप्शन भी दे डाला, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए. अब इसके बाद प्रियंका मुंबई में रिसेप्शन देने वाली हैं, जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारे शामिल होंगे.

प्रियंका चोपड़ा- निक जोनास और दीपिका-रणवीर की शादी

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी की रस्मों को पूरा करने के लिए भारत भ्रमण तो कर ही लिया है. अब बाकी की रस्मों को पूरा करने में शायद दुनिया के कुछ और शहर के दर्शन हो जाएं. वैसे भी निक जोनास अमेरिका के मशहूर सिंगर हैं, तो जाहिर है वहां भी तो कुछ रस्‍में निभाएंगे ही.

प्रियंका-निक के रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×